फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The vicious man who robbed the old lady by beating her has been arrested

Jalaun News: वृद्धा को पीटकर लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The vicious man who robbed the old lady by beating her has been arrested
उरई। वृद्धा के साथ मारपीट कर रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस को उनके पास से एक तमंचा कारतूस मिला है। तीन बदमाशों ने वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव निवासी अभिलाषा देवी (70) अकेली घर में रहती हैं। उनका बेटा व बहू उरई में रहते हैं। 20 जुलाई को वह सो रहीं थीं तभी उनके घर में चोरी के इरादे से उसे बदमाशों ने जग जाने पर मारपीट कर उन्हें घायल करते हुए एक लाख की नकदी व चेन लूट ली थी। डीआईजी, एसपी ने पड़ताल करते हुए वारदात का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। भगवंतपुरा नहर बंबा पुलिया के पास एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस मिला। पहचान महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी सलीम खां उर्फ बोटू के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में वारदात में कबरई के लिटबाही निवासी राम करन उर्फ कबरा व मकरबई निवासी संजय के भी होने की बात कबूली। बताया 20 जुलाई को वृद्धा के घर में घुसकर वारदात की थी। सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed