{"_id":"57585cef4f1c1bee5a9c5d48","slug":"the-truck-beat-the-young-man-walking-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। होटल से चाय पीकर नलकूप पर जा रहे युवक को पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे वहां लोगाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत ही सूचना जैसे ही परिजनाें को लगी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के कुरार थाना क्षेत्र के गांव जल्ला निवासी जयकरन कुशवाहा (45) पुत्र बालादीन कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना निवासी गंगाप्रसाद सोनी के नलकूप पर रहकर सब्जी उगाता था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह कदौरा हाइवे स्थित होटल पर चाय पीकर नलकूप पर वापस जा रहा था। जब वह नहर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर युवक को टक्कर मार दी। इससे जयकरन सड़क पर गिर गया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। आसपास मौजूद लोगाें ने ट्रक का पीछा किया लेकिन वह भाग गया। सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस उरई आए और रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन