फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The tricolor waved with pride, Vande Mataram kept on echoing

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, गूंजता रहा वंदेमातरम

Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The tricolor waved with pride, Vande Mataram kept on echoing
तिरंगे की वेशभूषा में सड़क पर निकली बच्ची के साथ लोगों ने सेल्फी ली। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए तिरंगा फहराया गया। इस दौरान अमर शहीदों को याद भी किया गया। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सुबह 6 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। फिर 7 बजे से नगर स्थित 18 महान विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। 9 बजे डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कलक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया फिर कलेक्ट्रेट परिसर में गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए प्रेमचंद यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विनय कुमार गुप्ता, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे। स्टेशन पर एपी वर्मा ने, आरपीएफ में प्रभारी रामअवतार ने व जीआरपी में ब्रजमोहन सैनी ने ध्वजारोहण किया। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल उरई में विद्यालय प्रबंधन ने ऑनलाइन ध्वजारोहण किया। बच्चों ने घर से आनलाइन देशभक्ति गीतों में सोलो डांस की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अजय इटौरिया, चेयरमैन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे, आशीष तिवारी आदि रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मुख्य अतिथि मदनबाबू चतुर्वेदी, प्रबंधक दिनेश चंद्र चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। प्राइमरी स्कूल इकहरा में प्रधानाध्यापिका कल्पना श्रीवास्तव व डा. अखिलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण के बाद पौधे लगाए। ग्राम मिशुरपुरा में बसपा के सेक्टर प्रभारी राजेश जाटव, जिलाध्यक्ष संजय गौतम, लक्ष्मीप्रसाद भास्कर, उदयवीर दोहरे, मनोज याज्ञिक, ब्रजेश प्रजापति, राघवेंद्र सिंह टिमरों, रुद्रप्रताप दोहरे, मोंटू गौतम, राधेश्याम, जागेश्वर दयाल, मनीष आदि ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

झंडा फहराकर पौधरोपण किया
कदौरा। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जमीर आलम व ईओ सुनील कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के बाद कान्हा गौशाला में पौधरोपण किया। ब्लाक कार्यालय परिसर में बीडीओ अतिरंजन सिंह, सीएचसी, कदौरा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार, पंचायत भवन बागी में प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी, परिषदीय विद्यालय इटौरा बावनी में प्रधान अजय सिंह, हाजी अनीस खान कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक हाजी अनीस खान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग ने ध्वजारोहण किया ।

माधोगढ़ में ध्वजारोहण कर सलामी लेते कोतवाल

माधोगढ़ में ध्वजारोहण कर सलामी लेते कोतवाल- फोटो : ORAI

नन्ना बच्चा शिवाय हाथ में ध्वज लिए खड़ा

नन्ना बच्चा शिवाय हाथ में ध्वज लिए खड़ा- फोटो : ORAI

बीकेडी स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया ध्वजारोहण करते

बीकेडी स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया ध्वजारोहण करते- फोटो : ORAI

कदौरा नगर पंचायत में ध्वजारोहण करते चेयरमैन जमीर आलम

कदौरा नगर पंचायत में ध्वजारोहण करते चेयरमैन जमीर आलम- फोटो : ORAI

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम मन्नान अख्तर

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम मन्नान अख्तर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed