फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The training camp and vaccination for Hajj pilgrims will be held on the 12th.

Jalaun News: हज यात्रियों का ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण 12 को

Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The training camp and vaccination for Hajj pilgrims will be held on the 12th.
उरई। शहर के दारुल उलूम बरकाते मुहम्मदिया में 12 फरवरी को हज ट्रेनिंग कैंप व टीकाकरण कराया जाना है।
विज्ञापन

दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया के अध्यक्ष व शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती ने बताया कि जिले के सभी हज यात्रियों को सीएमओ से तारीख मिलने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण कराया जा रहा है। कहा कि अनुपस्थित रहने की दिशा में हज यात्रियों को सीएमओ एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के परामर्श के बाद टीकाकरण कराया जाएगा।

टीकाकरण कैंप में हज यात्रियों को मेडिकल बुकलेट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा हज यात्रियों को यात्रा, इबादत, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया के प्रबंधक व सदर इमाम जमील अहमद कादरी की अध्यक्षता व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के मुख्य अतिथि में होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed