फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The toll was again blocked, the vehicle owner struggled

टोल पर एक बार फिर लगा जाम, जूझे वाहन स्वामी

Mon, 23 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The toll was again blocked, the vehicle owner struggled
एट टोल प्लाजा पर लगा वाहनों का जाम - फोटो : ORAI
एट। एट टोल प्लाजा पर सातवें दिन भी जाम के झाम में सैकड़ों वाहन फंसे नजर आए। स्थिति यह रही कि टोल कर्मियों के खूब पसीना बहाने के बाद भी प्लाजा के दोनों तरफ पांच किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी नजर आईं। वहीं रविवार को भी दो कैश लाइनों को चालू रखा गया है, लेकिन फिर भी तमाम खामियों के चलते वाहन स्वामियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि 15 दिसंबर को हाईवे के टोल पर शुरू की गई फास्टैग व्यवस्था रविवार को सातवें दिन भी दुरुस्त नहीं हुई। तमाम खामियों के चलते दोनों ओर दो दो कैश लाइनें होने के बाद भी टोल पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह है कि अभी भी कई फास्टैग मशीनों में तकनीकी खामियों के चलते कई वाहन स्वामियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं कुछ वाहन स्वामी अनावश्यक रूप से फास्टैग की लाइनों में आ गए, जिससे टोल कर्मियों को उन्हें वापस करना पड़ा। अव्यवस्थाओं से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर करीब पांच किमी तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आईं।
विज्ञापन

एट टोल प्लाजा के मैनेजर केके शुक्ला एवं मतीन खान ने बताया कि टोल पर रोजाना 100 से अधिक वाहनों के फास्टैग बनाए जा रहे है, टोल पर कैंप लगा कर फास्टैग का काम चल रहा है। फास्टैग धारक वाहनों को निकालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाए गए हैं। दोनों तरफ एक किमी तक के क्षेत्र में टोल कर्मचारी यातायात को दुरुस्त करने में लगे हैं, लेकिन भारी वाहनों की संख्या से जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि टोल पर 10 लाइने हैं जिनमें 6 लाइनें फास्टैग धारक के लिए सुरक्षित हैं। अप और डाउन में दो-दो लाइनें कैश वाले वाहनों के लिए निर्धारित की गई हैं, हर संभव प्रयास किए जा रहे है कि टोल पर जाम की स्थिति न बनने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed