{"_id":"695ab5dae824d90cdb026e74","slug":"the-third-suspect-involved-in-the-young-mans-murder-is-still-at-large-orai-news-c-224-1-ori1005-138823-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
उरई। युवक की सिर कूंचकर हत्या के मामले में नामजद तीसरा आरोपी 18 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी दो टीमें उसका सुराग नहीं लगा पाई हैं। परिजनों का कहना है कि जिस तरीके से युवक की हत्या की गई है। आरोपियों को उसी तरह से कड़ी सजा मिले लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी महेंद्र कुमार जाटव उर्फ बाबा (35) प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। 16 नवंबर की रात उसका शव रक्तरंजित हालत में श्मशान घाट के सामने स्थित खाली प्लाट के पास पड़ा मिला था। उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया था। बाबा के भाई दीपक जाटव की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही अल्ताफ, जीशान व राजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जीशान व राजा को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी अल्ताफ फरार हो गया था।
आरोपियों ने बताया था कि शराब अधिक पी लेने से महेंद्र उन्हें गाली देने लगा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह और उग्र हो गया। इसी के चलते उन्होंने उसकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस को आरोपियों ने बताया था कि हत्या करने के बाद शव की शिनाख्त न हो, इसलिए उसके चेहरे व सिर को और कुचल दिया था और उसके कपड़े भी फेंक दिए थे। घटना के बाद से ही अल्ताफ फरार चल रहा है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें लगीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।