फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The thieves took away the cash and jewelry, left the gun and laptop

Jalaun News: नगदी जेवर ले गए, बंदूक लैपटॉप छोड़ गए चोर

Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
The thieves took away the cash and jewelry, left the gun and laptop
उरई। बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक के बंद घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों से लाखों रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जब गृहस्वामी घर आए तो टूटा ताला व गायब सामान देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी हरगोविंद दयाल पंकज वर्ष 2009 में बिजली विभाग के कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने तहरीर दी कि वह परिवार सहित रविवार देर रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने मोंठ गए थे।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अलमारी के लॉक तोड़कर नाती की शादी के लिए रखे चार लाख 60 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर सहित लगभग दस लाख का सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब परिजन लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवकुमार सिंह ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। गृहस्वामी पंकज ने बताया कि चोर उनकी अलमारी में रखी लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप और मोबाइल छोड़ गए। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed