Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The thieves stole two lakh rupees from the piggy bank kept in the shop

Jalaun News: टप्पेबाजों ने दुकान में रखी गुल्लक से दो लाख किए पार

Wed, 26 Nov 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The thieves stole two lakh rupees from the piggy bank kept in the shop
कदौरा। ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे टप्पेबाजों ने दुकानदार की गुल्लक में रखे दो लाख रुपये पार कर दिए। दुकानदार ने गुल्लक में रखे रुपये गायब देखे तो उसने युवक को पकड़कर रुपयों के बारे में पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही। इससे आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कदौरा के पुराना बाजार में आसाराम गुप्ता की किराने की दुकान है। मंगलवार की दोपहर एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और दुकानदार से किराने के पर्चे का सामान देकर सामान निकालने के लिए कहा। दुकानदार सामान निकालने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी युवक ने दुकान की गुल्लक में रखे दो लाख रुपये पार कर दिए। इसके बाद युवक वहां से चला गया। दुकानदार को सामान लेने कानपुर जाना था, इसलिए उसने गुल्लक में रुपये रखे थे। दुकानदार को रुपये गायब होने की जानकारी होने पर उसने युवक से पूछा तो उसने जानकारी होने से मना कर दिया। इससे आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम हवेली निवासी दिनेश उर्फ गांधी बताया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed