{"_id":"689a3cf7be763a004102f124","slug":"the-thieves-broke-the-lock-of-the-room-and-took-away-a-box-full-of-jewellery-and-cash-orai-news-c-224-1-ori1001-133141-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कमरे का ताला तोड़कर जेवर व नकदी से भरा बक्सा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कमरे का ताला तोड़कर जेवर व नकदी से भरा बक्सा ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो 28: घर की खुली अलमारी को दिखाता गृहस्वामी। स्रोत-स्वयं
- फोटो : संवाद
जालौन। घर के कमरे का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी से भरा बक्सा ले गए। इसमें लगभग 12 तोला सोने के जेवर व आधा किग्रा चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की माने तो लगभग 15 लाख का सामान चोरी हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी संतराम राठौर ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में बक्से के अंदर सोने-चांदी के जेवर व नकदी रखी थी। रात में किसी समय चोर छत से चढ़कर घर में घुस आए। चोरों ने जिस कमरे में उनका बेटा सो रहा था उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी और अटैची को खोलकर देखा लेकिन उसमें कपड़े और कुछ सामान रखा था। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर जिस बक्से में जेवर और नकदी रखी थी उस बक्से को चोरी कर ले गए।
गृहस्वामी ने बताया कि बक्से में पांच तोला वजन के सोने के दो हार, एक जंजीर एक तोला, छह अंगूठी दो तोला वजन, दो तोला वजन की चार चूड़ी, चांदी की पायल वजन 250 ग्राम, कमरपेटी वजन 200 ग्राम व तोड़िया के अलावा लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। बताया कि उनके घर से करीब 15 लाख की चोरी हुई है। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। साथ ही पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।