फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The teenager had committed suicide after the young man refused to marry her

Jalaun News: युवक के शादी से मना करने पर किशोरी ने दी थी जान

Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The teenager had committed suicide after the young man refused to marry her
कालपी। तीन माह पहले किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। बाद में परिजनों को पता चला कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक शोषण किया था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। किशोरी के चचेरे भाई ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोर्ट में वाद दायर किया। इसमें बताया था कि कानपुर देहात के सिंगरसीपुर निवासी शिवा ने शादी का झांसा देकर उसकी चचेरी बहन का शारीरिक शोषण किया था। एक वर्ष बाद जब किशोरी ने शादी करने का दबाव बनाया तो शिवा ने शादी करने से मना कर दिया था। 17 जुलाई 2025 को किशोरी ने अपने घर के टिन के नीचे लगी बल्ली से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उसने उच्चाधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी थी। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया था। सीओ एके सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed