फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team traveled for two hours to find leaks in the water lines.

Jalaun News: पानी की लाइनों में लीकेज खोजने के लिए दो घंटे घूमी टीम

Sun, 26 Oct 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The team traveled for two hours to find leaks in the water lines.
फोटो-02 कोंच के जवाहर नगर में वॉटर सप्लाई का प्रदूषित पानी देखते अधिकारी। संवाद
कोंच। जवाहर नगर की जनता कई सालों से सीवर युक्त पानी पीने के लिए मजदूर है। खबर प्रकाशित होने के बाद अफसर गंभीर हुए। शनिवार की सुबह जल संस्थान के एई व जेई ने पानी का सैंपल लिया। इलाके में घूमकर दो घटे तक लीकेज खोजते रहे।
विज्ञापन




कोंच नगर की जनता कई सालों से लोग सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जवाहर नगर व तिलक नगर के लोगों को है। वॉटर सप्लाई की लाइनों में दुर्गंध के साथ सीवर का दूषित पानी आ रहा है। लोगों ने कई बार जल संस्थान से शिकायतें की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को अमर उजाला ने लोगों की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की। उच्चाधिकारियों ने खबर का संज्ञान कर जल संस्थान व नगर पालिका अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जल संस्थान के एई अश्विनी यादव, जेई आलोक श्रीवास्तव व नगर पालिका के आरआई सुनील कुमार कर्मचारियों के साथ जवाहर नगर व तिलक नगर पहुंचे। इलाके में वॉटर सप्लाई की लाइनों में दो घंटे तक लीकेज ढूंढ़ते रहे। जवाहर नगर में एक जगह से पानी का सैंपल भी लिया है। अधिकारियों ने इलाकाई लोगों से भी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कई सालों से वॉटर सप्लाई की लाइनों में सीवर युक्त पानी आ रहा है। इससे लोगों को पाने के पानी के लिए परेशानी हो रही है।

एई अश्विनी यादव ने बताया कि इलाके में लीकेज खोजने के लिए टीम लगाई गई है। नालियों में कटे पड़े कनेक्शनों को मेन लाइन से काटने को कहा गया है। दो-तीन जगह गड्ढा खोदकर लीकेज खोजने के लिए भी कहा गया है।

फोटो-02 कोंच के जवाहर नगर में वॉटर सप्लाई का प्रदूषित पानी देखते अधिकारी। संवाद

फोटो-02 कोंच के जवाहर नगर में वॉटर सप्लाई का प्रदूषित पानी देखते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed