फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team that went to catch electricity theft was beaten up, contract worker injured

Jalaun News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को पीटा, संविदाकर्मी घायल

Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The team that went to catch electricity theft was beaten up, contract worker injured
कालपी। छापा मारने गई विद्युत विभाग की टीम व एक गृहस्वामी में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, गृहस्वामी ने भी पुलिस को तहरीर देकर बिजली कर्मियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी शिवकुमार तिवारी के घर पर गुरुवार सुबह विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी आदर्श राज यादव, अवर अभियंता जितेंद्र वर्मा कई कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जब बिजली चोरी पाई गई तो बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर शिव कुमार व बिजली कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

मारपीट में एक संविदा कर्मी दिलीप घायल हो गया। वहीं, गृहस्वामी पक्ष के भी कई लोग चुटहिल हुए हैं। उपखंड अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने धीरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, वीरेद्र तिवारी व शिवकुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभिलेख फाड़ने बिजली चोरी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवकुमार ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि विभाग की टीम में भूपेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, अनूप कुमार, लल्लन सिंह, सादिक, कोमल, अरुण कुमार गुप्ता आदि ने उसे लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमलाकर उसके परिजनों को चुटहिल कर दिया। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed