{"_id":"648cb2edecb392c1c0072844","slug":"the-team-reached-on-the-complaint-of-taking-the-housing-of-the-colony-on-rent-orai-news-c-12-1-289492-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कॉलोनी के आवास किराये पर उठाने की शिकायत पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कॉलोनी के आवास किराये पर उठाने की शिकायत पर पहुंची टीम
Sat, 17 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
जालौन। चुर्खी रोड स्थित आसरा कालोनी में कुछ आवासों को किराए पर उठाने की शिकायत की गई थी। जिस पर बुधवार को डूडा अवर अभियंता, नायब तहसीलदार व सदर लेखपाल ने कॉलोनी पहुंचकर आवासों की जांच की। जिसमें कुछ आवासों में किराएदार मिले तो कुछ आवास बंद मिले।
चुर्खी रोड पर गरीब, बेसहारा व निर्धन लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए आसरा कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। जिसमें 84 आवास बनकर तैयार हुए थे। जिन्हें आवंटित कर दिया गया था। आरोप है कि इनमें से कुछ आवास अपात्रों को आवंटित हो गए हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसडीएम से की थी। एसडीएम सुरेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार गौरव कुमार,अवर अभियंता डूडा शिवम पाठक, लेखपाल वैभव त्रिपाठी की टीम ने आसरा कॉलोनी में आवासों में रह रहे लोगों की जांच की। जांच टीम के पहुंचने की खबर लगते ही कुछ लोग आवासों में ताला डालकर निकल गए। जबकि 20 आवासों की जांच में कुछ परिवार किराए से रहते हुए मिले। लेखपाल वैभव त्रिपाठी ने कहा कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।