{"_id":"633b32b67d78c008d6446b6b","slug":"the-team-doing-electricity-checking-was-attacked-orai-news-knp721543836","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चेकिंग कर रही टीम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चेकिंग कर रही टीम पर किया हमला
विज्ञापन
कालपी। राजेपुरा मोहल्ले में रविवार चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर मोहल्लावासियों ने हमला कर दिया। खुद को घिरा देख विभागीय कर्मचारियों ने भी हाथापाई की। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला निवासी अख्तरी पत्नी दौलत बेग ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रही थीं। देर रात करीब तीन बजे आधा दर्जन अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। कमरे की तलाशी लेने लगे।
शोर मचाने पर मोहल्लेवासी भी आ गए और उन्होंने लोगों को बाहर निकाला। पकड़े जाने के बाद खुद को बिजली विभाग का प्राइवेट कर्मचारी बता चेकिंग करने आने की बात कही। वहीं, महिला ने उनपर चोरी के इरादे से घुसने का आरोप लगाया। राजेपुरा निवासी दिलशाद ने भी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
उधर विधुत विभाग की ओर से पुलिस को बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग करने गए थे। राजेपुरा के सभासद के घर एवं उसके बगल में स्थित दिलशाद के घर के अंदर अंदर मीटर लगे हुए हैं। बिजली विभाग की टीम ने दरवाजा खुलवाकर मीटर केबल चेक किए।
दोनों जगह इनकमिंग केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। इस पर लोग उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। मोबाइल छीन लिया। जेई रमाकांत वर्मा, जेई अशोक कुमार से भी अभद्रता की। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है।