फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team did site inspection for fair price shop construction

Jalaun News: उचित दर दुकान निर्माण के लिए टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The team did site inspection for fair price shop construction
कोंच। उचित दर दुकान निर्माण के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय समिति के पदाधिकारियों ने नदीगांव ब्लॉक के ग्राम खकसीस व तूमरा में स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत जनपद जालौन में प्रथम चरण में कुल 75 मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण नगर व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाना है। तहसील कोंच के अंतर्गत ब्लॉक कोंच व नदीगांव में कुल 14 मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण किया जाना है।

इसीक्रम में बुधवार को समिति के अध्यक्ष एसडीएम अतुल कुमार, सदस्य बीडीओ नदीगांव गौरव कुमार व संयोजक सदस्य आपूर्ति निरीक्षक कोंच मनोज कुमार तिवारी ने निरीक्षण के दौरान सुविधाएं देखीं। खकसीस में मॉडल उचित दर दुकान निर्माण के लिए चिन्हित स्थल तक ट्रक आसानी से पहुंच सके, इसके लिए संपर्क मार्ग को और अधिक चौड़ा कर इंटरलॉकिंग कराने के लिए एसडीएम ने प्रधान और बीडीओ को निर्देशित किया। वहीं ग्राम तूमरा में मॉडल उचित दर दुकान निर्माण के लिए चिन्हित स्थल गहराई में होने के कारण एसडीएम ने वहां पर मिट्टी की भराई कर दुकान निर्माण के लिए प्रधान व बीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed