फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The talent of the youth shines through the workshop

Jalaun News: कार्यशाला से निखरती है युवाओं की प्रतिभा

Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The talent of the youth shines through the workshop
उरई। सर्वोदय इंटर कॉलेज में चल रही निशुल्क युवा रंग कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से युवाओं की छिपी प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

सुरेंद्र खरे के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला संयोजक डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार दीक्षित ने कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया की कार्यशाला में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा नाट्य, गायन, पेंटिंग, सेल्फ डिफेंस एवं विभिन्न परफॉर्मिंग आर्ट्स के गुण सिखाए जाएंगे। दीपेंद्र सिंह एवं संजीव ने आल्हा गायन कर पर्यावरण संरक्षण के बारे में छात्रों को जागरूक किया। डॉ कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हमें छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। तहसील परिसर में नायब तहसीलदार विजय कुमार के सम्मुख बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य प्रदीप निरंजन ने लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के बारे में जानकारी दी। संचालन अमजद आलम ने किया। इस दौरान प्रमोद वर्मा, अजय निरंजन, लखन निरंजन, जितेंद्र वर्मा, प्रदीप, नीरज वर्मा, उदय करन राजपूत, सौरभ निरंजन, नरेंद्र सिंह,कृष्णमुरारी मिश्रा, प्रशांत सोनी, दीपिका, उपासना, राहुल, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed