{"_id":"5e46ed068ebc3ee61845cfb8","slug":"the-stream-of-devotion-flowing-in-vishnu-mahayagya-orai-news-knp544687548","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णु महायज्ञ में बह रही भक्ति की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णु महायज्ञ में बह रही भक्ति की धारा
विज्ञापन
यज्ञ स्थल पर कथा सुनती महिलाएं
- फोटो : ORAI
उरई। राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में चल रहे विष्णु महायज्ञ के पहले दिन सुबह यज्ञ आहुति विद्वानों और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दी। यज्ञवेदी पर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। मेले के संग अखंड कीर्तन भी शुरू हो गया। महायज्ञ में भक्ति की धारा बह रही है।
जूनागढ़ से पधारे महामंडलेश्वर उमाकांतानंद महाराज ने पूजन के बाद रामकथा सुनाई। उन्होंने रामचरित मानस की महिमा का बखान करराम जन्म की कथा सुनाई। वहीं वृंदावन से आए गौरव कृष्ण महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उद्धव की कथा सुनाकर कहा कि जब उद्धव जी ने भगवान से पूछा कि कलियुग में प्रभु कहा मिलेंगे तो प्रभु ने कहा कि वे भागवत में मिलेंगे, जो मनुष्य भागवत कथा में कही बातों को जीवन में उतार लेता है, उसके सभी कष्ट प्रभु दूर कर देते है। इस दौरान गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, रामप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, उदय टिमरों, रवींद्र करमेर, अरविंद पटैरिया, राजेंद्र, अनूप लाखौटिया, केदार भारद्वाज, प्रमोद गुप्ता, मीनू गुप्ता, संजू, शिवराम ममना, संजय रावत आदि ने भागवत कथा की आरती उतारी। शाम को वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया।
इंडियन बैंड ने बाजी मारी
उरई। श्री विष्णु महायज्ञ की शोभायात्रा के दौरान आयोजित बैंड प्रतियोगिता में दस बैंडों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर आए इंडियन बैंड के संचालक रईस को एसडीएम सतेंद्र कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

०ज्ञ वेदी की परिक्रमा करते श्रद्धालु- फोटो : ORAI

बैंड मालिक को शील्ड देते एसडीएम- फोटो : ORAI

गल्ला मंडी में यज्ञ में भागवत कथा सुनाते उमाकांतानंद- फोटो : ORAI
विज्ञापन