फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The storm triggered the city's electricity

आंधी ने उड़ाई शहर की बिजली

Mon, 29 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 29 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The storm triggered the city's electricity
छाये काले बादल। - फोटो : अमर उजाला

आंधी ने फिर शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतार दिया। रविवार की रात आई तेज आंधी के कारण शहर के जेल रोड, इकलासपुरा सहित कई फीडरों में फाल्ट हो गए। इससे इन फीडरों से जुड़े कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। 24 घंटे बाद भी विभाग के अधिकारी शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर सके। इससे इन मोहल्लों में पानी का संकट भी गहरा गया है। सुबह से ही इन मोहल्लों में पानी के लिए लोग भटकते रहे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार रात फिर मौसम ने अचानक करवट बदला। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी की वजह से शहर के जेल रोड फीडर, इकलासपुरा फीडर, राजेन्द्र नगर व सुशील नगर फीडर में कई फाल्ट आ गए। कुछ फीडरों में खंभे भी गिर गए। फाल्ट होते ही इन फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। बारिश और गर्मी के साथ बिजली कटौती से लोगों बिलबिला उठे।
विज्ञापन


फाल्ट की वजह पटेल नगर, तुफैलपुरवा, सुशील नगर, कुर्मी कॉलोनी, लहारियापुरवा, राजेंद्र नगर, जेल रोड, रामजीपुरम कॉलोनी आदि मोहल्लों की सप्लाई ठप हो गई। जेल रोड के रहने वाले दिनेश कुमार, दीपू कक्का, आशीष वैद्य, राहुल तोमर, नरेश सेंगर आदि का कहना है कि जैसे ही रात में फाल्ट हुआ वह लोग सप्लाई ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन रात में किसी भी अधिकारी का फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे लोग सब स्टेशन पर पहुंचे तो रात में कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दिया। मजबूरन लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। सुबह भी सप्लाई ठीक न होने से  मोहल्लों में पीने के पानी का संकट गहरा गया। पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों के सामने लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगे नजर आए। विभाग के एसडीओ अजय कुमार का कहना है कि रात में कई जगह फाल्ट की वजह से सप्लाई बंद रही। फाल्ट होते ही सभी फीडरों के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। टीम रात भर काम करती रही। कुछ फीडरों की सप्लाई को रात में ही ठीक कर लिया गया था। एक दो फीडर और बचे हैं, जिनमें जल्द से जल्द सप्लाई को ठीक करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed