फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The station will come under surveillance of CCTV cameras this month

इसी माह सीसी कैमरों की निगरानी में आएगा स्टेशन

Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The station will come under surveillance of CCTV cameras this month
वार्ता करते आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी - फोटो : ORAI
उरई। आरपीएफ ने नक्सलियों से निपटने के लिए कमांडो फोर्स का गठन कर दिया गया है और उनकी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा महिला और पुरुषों से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए अलग से फोर्स गठित किया गया है। यह जानकारी गुुरुवार को उरई आरपीएफ थाने के निरीक्षण के बाद आरपीएफ के झांसी मंडल के कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

कमांडेंट तिवारी ने कहा कि उरई स्टेशन पर लगने वाले सीसी कैमरों को इसी महीने शुरू करा दिया जाएगा। यही नहीं इन कैमरों की आनलाइन निगरानी झांसी मंडल से भी होगी। मंडल में पांच महिला स्क्वाड का गठन किया जा रहा है। जिसमें चार महिला एवं एक पुरुष कांस्टेबल रहेगा। कमांडो फोर्स की ट्रेनिंग हरियाणा के जगादरी में शुरू हो गई है। एक बैच की ट्रेनिंग के बाद तैनाती झारखंड के नक्सल प्रभावित डुमरी में कर दी गई है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि दोहरीकरण के बाद नई चौकी और नए स्टाफ की तैनाती भी होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त में नए स्टाफ की ज्वाइनिंग होनी है। इसके बाद ट्रेनों में मंडल की 40 ट्रेनों की स्काटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। मातहतों को निर्देश दिए कि महिला व दिव्यांग कोच की निगरानी करें और अनाधिकृत रुप से यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि इंदौर पटना एक्सप्रेस के पुखरायां में दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच एनआईए ने पूरी कर ली है। अब मामला कोर्ट में है। इस दौरान इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि शेखर दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed