फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The siblings were fed up of visiting the Kanungo

Jalaun News: कानूनगो के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए थे भाई बहन

Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The siblings were fed up of visiting the Kanungo
कोंच। कानूनगो के चक्कर लगाते-लगाते भाई बहन परेशान हो गए थे। तब उन्होंने उसे सबक सिखाने की सोची। तब दोनों ने मोबाइल से एंटी करप्शन टीम का नंबर प्राप्त कर पूरे घटना की जानकारी दी। कोंच आए टीम के सदस्यों ने दोनों को समझाकर अंदर भेजा। जैसे ही उन्होंने महिला से रुपये लिए तो टीम ने कानूनगो सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

कोंच तहसील क्षेत्र के परेथा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह पटेल जौनपुर में शिक्षक थे। उनका निधन 30 अगस्त को जौनपुर में ही हो गया था। पति के निधन के बाद पत्नी राधा पटेल ने कोंच तहसील में वारिस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो माह पहले आवेदन किया था। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह लगातार राजस्व निरीक्षक पिरौना सर्किल कृष्णा बाबू खरे के यहां चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन

लेकिन वह प्रमाणपत्र बनाने के एवज में साठ हजार रुपये की मांग कर रहा था। तब उन्होंने अपने भाई पनयारा निवासी गोपालजी के साथ मिलकर सबक सिखाने की सोची। दोनों ने मोबाइल से एंटी करप्शन टीम का नंबर लिया। इसके बाद उन्हें जानकारी दी। टीम गुरुवार को ही कोंच पहुंच गई, महिला ने जैसे ही कानूनगो से रुपये लेने के लिए कहा तो उसने अपने दोनों दलालों को रुपये लेने के लिए कहा। तभी टीम ने तीनों को पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में बना कानूनगो, जुलाई 25 में होना था रिटायरमेंट

कोंच। एंटी करप्शन टीम के छापा मारने पर दो दलालों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया कानूनगो कृष्णबाबू खरे वर्ष 2022 में कानूनगो बना था और जुलाई 2025 में उनका रिटायरमेंट भी था। 2022 में जालौन तहसील से पदोन्नति के उपरांत तहसील कोंच में कानूनगो बन कर आया था। कानूनगो के परिवार सहित पूरा स्टाफ उसके रिटायरमेंट का इंतजार कर रहा था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कानूनगो को जरा का लालच उसका जीवन ही बर्बाद कर देगा। विभागीय कार्रवाई के बाद रिश्वतखोर कानूनगो को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed