फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas

जालौन: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Sun, 19 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 19 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas
उरई। महाशिवरात्रि पर शिवालयों व अन्य मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने रुद्राभिषेक कर शिवलिंग पर दूध, धतूरा, बेलपत्र, बेल व बेर चढ़ाकर पूजा की। मंदिरों में रामायण पाठ आदि कार्यक्रम भी हुए। घर-परिवार की खुशहाली भी मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहा।
विज्ञापन

आदर्श संस्कृत महाविद्यालय स्थित शिव मंदिर, हुल्की माता मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा की गई। जगह-जगह भांग, ठंडाई वितरित की गई। माधौगढ़ संवाद के अनुसार- क्षेत्र के रामेश्वरम मंदिर, ररूवेश्वर महादेव गढ़ा,निचावडे़श्वर मंदिर निचावडी़, भूरेश्वर मंदिर सरावन पर सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। शनिवार दोपहर रामेश्वरम मंदिर से शिव बरात निकाली गई। जिसमें डीजे की धुन पर शिवभक्त थिरकते नजर आए। कार्यक्रम आयोजक काजू उदैनिया,रामराजा शर्मा,डॉ सोनू शर्मा, टिंकू मिश्रा,अजीत बजाज,नीलू गुप्ता, पुल्लू शर्मा आदि ने जलवा डीजे को प्रथम आने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार- डकोर और मुहम्मदाबाद में शिवबरात निकाली गई। बरात में हाथी, घोड़े पर सजी झांकियां और डीजे पर धार्मिक धुनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुठौंदा, कुसमिलिया, मुहाना, सिमिरिया, गुढ़ा एवं बंधौली में महाशिवरात्रि पर्व पर गांवों में स्थित शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान रमेश राजपूत, सुनील पाठक, बालेंद्र तिवारी, डॉ रामसिंह, बालस्वरूप राजपूत, कृष्णदत्त तिवारी आदि मौजूद थे। डकोर में शिवबारात से पहले शिव मंदिर में कृभको अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंजा नगर
कालपी। मां बनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास की अगुवाई में शिवबरात के रूप में जुलूस निकाला गया। मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ कालपी के मंदिर परिसर से बरात निकली। इस दौरान सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एके सिंह, उदयवीर सिंह, विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, छोटे सिंह चौहान, सुरेंद्र सरसेला, जगजीवन अहिरवार, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह, किशन आदि रहे।
बंगरा प्रतिनिधि के अनुसार- प्राचीन निचावडेश्वर महादेव व भूरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सुबह से शिवभक्तों की लाइनें लगी रही। मंदिर के पुजारी महंत उमेश गिरि ने बताया कि यहां पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य छोटू गोस्वामी , पुष्पेंद्र ,जितेंद्र , लोकेंद्र देवेंद्र, राजपाल , रामलला आदि ने व्यवस्था संभाली।
रामपुरा संवाद के अनुसार- रामपुरा ब्लॉक से शिवबरात निकाली गई। जो विभिन्न स्थानों से घूमकर वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्त शिवभक्ति में डूबे रहे। मंदिरों में जाकर पूजा कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया। रवि पराग, मनीष, मोनस, मोहित, अमन, अरुण आदि ने व्यवस्था संभाली।

देर रात तक हुआ रुद्राभिषेक
कोंच। नई बस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में आज सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। चंदकुआं स्थित भूतेश्वर मंदिर पर भी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन और दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मारकंडेयश्वर महाराज के मंदिर में भगवान भूतभावन का अभिषेक किया गया। हरिश्चंद्र तिवारी ने अपने शाला स्थित शंकर भगवान के मंदिर में रुद्राभिषेक किया। कोतवाली स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। महाकालेश्वर मंदिर नायक के मठ, बक्सेश्वर महादेव मंदिर, झलेश्वर, पठेश्वर, पीपलेश्वर आदि मंदिरों में भी रामायण पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। बलखंडेश्वर शंकरजी मंदिर, भगतजी की बगिया में सर्वेश्वर मंदिर पर भी शिवरात्रि के कार्यक्रम हुए। उधर, नदीगांव में प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर व पीपलेश्वर मंदिर पर भी शिव भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ उमड़ी। नगर में जगह जगह अखंड रामायण, कीर्तन व भंडारे हुए एवं प्रसाद बांटा गया।


--------------------------------------

जालौन। औरैया रोड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर, मोहल्ला चौधरयाना, नारोभास्कर, फर्दनवीस में स्थित शिव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर मोहल्ला गणेशजी स्थित शिव मंदिरों पर पूरे दिन महाकाल के भक्तों तांता लगा रहा। लोगों ने शिवलिंग पर बेल-पत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर गंगाजल, पंचामृत और कुश के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। उरई रोड पर हनुमंत नगर स्थित हनुमंत साधना धाम पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन पुजारी रमेशचंद्र विश्वकर्मा की उपस्थिति में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खनुआं, उदोतपुरा, अमखेड़ा, लहचूरा, कुंवरपुरा, पहाड़पुरा, सारंगपुर, गायर, छिरिया सलेमपुर, सुढ़ार सालाबाद, लौना, छानी आदि में शिवगीत, रामधुन, श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ व शिव-पुराण महिमा सहित अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed