फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The services of distribution measurement department can be availed online, sitting at home.

Jalaun News: बांट माप विभाग की सेवाएं ऑनलाइन, घर बैठे ले सकते हैं लाभ

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The services of distribution measurement department can be availed online, sitting at home.
उरई। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप विभाग) झांसी मंडल की ओर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में बांट माप विभाग के अधिकारियों ने विभाग की प्रदत्त 13 ऑनलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप) झांसी मंडल गुलाब सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों का सत्यापन, सीएनजी गैस, स्टोरेज, पैकिंग पंजीकरण का काम ऑनलाइन हो गया है। इसे समय से करा लें। गोष्ठी में बांट माप वरिष्ठ निरीक्षक व जिला प्रभारी चेतन कुमार ने कहा कि विभागीय 13 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन दिया जा रहा है। लाइसेंस का भी काम ऑनलाइन हो गया है। इसलिए घर बैठकर इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्व की 50 प्रतिशत प्राप्ति हो गई है। बकाया के लिए अभियान चलाया रहा है। किसी भी प्रकार की घटतौली की शिकायत करें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। मिठाई को डिब्बे समेत न तौंले।
विज्ञापन

गोष्ठी में बांट माप विभाग कोंच के निरीक्षक रिभु सिंह, कृष्णकांत दीक्षित, संदीप गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, महामंत्री सुधीर टिकरिया, साजिद खान, रंजीत सिंह राजू सरदार, रामऔतार गुप्ता, राघवेंद्र सोनी, मनोज कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed