फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The SDRF team searched for 10 km but could not find the woman

Jalaun News: एसडीआरएफ टीम ने 10 किमी तक की खोजबीन, नहीं मिली महिला

Wed, 13 Aug 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The SDRF team searched for 10 km but could not find the woman
फोटो 29- महिला के मिलने की उम्मीद में नदी किनारे बैठे परिजन। संवाद
कालपी। लापता महिला की यमुना किनारे चप्पल मिलने पर परिजनों के नदी में कूदने की आशंका पर मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने 10 किलोमीटर तक खोजबीन की। महिला का पता नहीं चल सका है। परिजन भी नदी किनारे महिला के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा मंडी निवासी कमाल सिंह ने नौ अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी पुत्री महनूर की शादी छह साल पहले राम चबूतरा निवासी नवील के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही पति की मौत हो गई। वह पुत्री के साथ तभी से मायके में रह रही है। उसका मानसिक स्वास्थ्य अब ठीक नहीं रहता है। इस पर वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकल गई थी। वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उसकी चप्पल यमुना किनारे पड़ी मिली थी। इस पर परिजनों ने नदी में कूदने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। कोतवाल परमहंस तिवारी ने महिला के कूदने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। कोई पता नहीं चला था। इस पर उन्होंने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। टीम मंगलवार की सुबह से गुलौली की तरफ करीब 10 किलोमीटर तक महिला की खोजबीन की। उसका कहीं कोई पता नहीं चला। कोतवाल का कहना है कि तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed