फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The sample of the road built at a cost of Rs. 2.75 crores failed.

Jalaun News: पौने चार करोड़ से बनी सड़क का नमूना फेल

Wed, 08 Oct 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The sample of the road built at a cost of Rs. 2.75 crores failed.
उरई। कालपी की पौने चार करोड़ से बनी मुख्य बाजार की सड़क का नमूना फेल हो गया है। यह सड़क छह महीने भी नहीं चली और जगह-जगह से उखड़ने लगी थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पीडब्ल्यूडी ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद शासन ने स्टेट लेवल चेकिंग टीम (एसएलसी) से जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार से कालपी नगर के मुख्य बाजार की सीसी सड़क 3.73 करोड़ की लागत से अक्तूबर 2024 में बनवाई थी। अप्रैल 25 आते-आते सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी थी। उसमें गड्ढे होने के साथ इंटरलॉकिंग भी धंस गई थी। इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ठेकेदार को पत्राचार के माध्यम से इसे दोबारा सड़क बनवाने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ इस कार्य को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

15 दिन पहले आई कानपुर की एसएलसी टीम ने सड़क का नमूना लिया था जो फेल हो गया है। इससे अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जानकारी पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। सूत्रों की माने तो सड़क निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया गया था। इसके चलते कुछ ही माह में सड़क खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन महेंद्र सिंह का कहना है कि कानपुर से एसएलसी की टीम आई थी। सड़क का नमूना लिया था। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। वहीं, शासन के अधिकारियों का कहना है कि कालपी की यह व्यस्ततम सड़क है। यह बात सही है कि इसका नमूना फेल हो गया है लेकिन सड़क बनने के तुरंत बाद लोग इस पर चलने लगे थे इसलिए जांच की पुष्टि के लिए नमूना आईआईटी को भेजा गया है।

पिछले साल गड़बड़ी पर नपे थे एक्सईएन समेत तीन कर्मचारी
दरअसल, पिछले वर्ष प्रांतीय खंड में नमूना फेल होने व गड़बड़ी मिलने पर एक्सईएन समेत तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों पर जल्द ही कार्रवाई की गाज गिर सकती है। फिलहाल विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed