{"_id":"66f6ab585662dfa8de0f9c61","slug":"the-salesman-himself-had-stolen-the-liquor-boxes-orai-news-c-224-1-ka11004-120207-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सेल्समैन ने ही चोरी की थीं शराब की पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सेल्समैन ने ही चोरी की थीं शराब की पेटियां
Fri, 27 Sep 2024 06:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के जखा के पास शराब ठेके से शराब की पेटियां चोरी हो गई थीं। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि सेल्समैन ने ही शराब की पेटियां चोरी की थीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के जखा गांव के सड़क के किनारे देसी शराब ठेके पर गांव का ही उम्मेद सिंह सेल्समैन है। मंगलवार शाम उसने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ठेके से शराब की 22 पेटियां चोरी हो गई हैं। जिनकी कीमत करीब एक लाख है। पुलिस ने ठेका मलिक गढ़र निवासी शैलेंद्र को थाने में बुलाया और सेल्समैन से बात की।
पुलिस की पूछताछ में ठेका मालिक व सेल्समैन की बातों में मतभेद दिखा। जिस पर थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह को सेल्समैन पर शक हुआ, इसके बाद उन्होंने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पैसे की जरूरत को लेकर चोरी की झूठी कहानी रचने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
बताया कि वह आसपास गांव में शराब की अवैध सप्लाई करता था। उसके पास से चोरी की गईं 14 पेटियां शराब पुलिस ने बरामद की है। ठेका मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।