{"_id":"686588fdd8cb36981d0ea3f1","slug":"the-roof-fell-on-the-couple-and-children-while-they-were-sleeping-orai-news-c-224-1-ori1001-131309-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सोते समय दंपती व बच्चों के ऊपर गिरा छप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सोते समय दंपती व बच्चों के ऊपर गिरा छप्पर
विज्ञापन
कोंच। कुंडा गांव में कच्चे खपरैल का छप्पर बुधवार को गिर गया। इससे नीचे सो रहे दंपती व उनके दोनों बच्चे मलबे में दब गए। चीख सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने सभी को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी सोनू कुमार और उसकी गर्भवती पत्नी प्रियंका बेटे अनुराग (5) व डेढ़ साल के पीयूष के साथ घर में रखे कच्चे खपरेल के छप्पर के नीचे सो रहे थे। बारिश की नमी के चलते बुधवार की तड़के सुबह पांच बजे छप्पर गिर गया। इससे उनका पूरा परिवार छप्पर के मलबे में दब गया।
पास के कमरे में सो रहे उनके माता-पिता ने आवाज सुनकर पड़ोसियों को आवाज दी। पड़ोसियों ने उन्हें निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही लेखपाल को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही उन्हें नियमानुसार मदद पहुंचाई जाएगी। भाई मोहन ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, इससे उन्हें परेशान होना पड़ा।