फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The roof falls to the elderly and two children are injured

Jalaun News: छत गिरने से बुजुर्ग और दो बच्चे घायल

Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The roof falls to the elderly and two children are injured
जालौन। बारिश के चलते 50 वर्ष पुराने मकान की छत शनिवार की शाम भरभराकर ढह गया। छत के नीचे बैठे वृद्ध और दो बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सदर लेखपाल ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला तोपखाना में गुरुदास जाटव (65) का मकान है। उनके घर की छत लगभग 50 वर्ष पूर्व ईंट व सरियों से बनी हुई है। समय के साथ छत कमजोर हो गई। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते नमी भी आ गई। वृद्धावस्था के चलते गुरुदास चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके चलते वह घर पर ही रहते हैं। बच्चों से लगाव होने के चलते बच्चे उनके पास कुछ सीखने और खेलने के लिए आ जाते हैं। रोज की तरह शनिवार की शाम करीब चार बजे वह मोहल्ले के मयंक साहू (10) पुत्र देवचंद्र साहू व अंशू (14) पुत्र अखिलेश के साथ कमरे में बैठकर उन्हें मिट्टी के खिलौने बनाना सिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक से कमरे की छत का निचला हिस्सा भरभराकर छह गया। छत के मलबे की चपेट में गुरुदान के साथ ही मयंक व अंशू भी आ गए और मलबे के नीचे दब गए। मोहल्ले के लोगों ने जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वहां गए और तीनों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी ले गए। सीएचसी में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed