फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The results showed the mirror to BJP

Jalaun News: नतीजों ने भाजपा को दिखाया आइना

Wed, 05 Jun 2024 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 05 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The results showed the mirror to BJP
कोंच। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय सीट पर सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा का छठवीं बार संसद पहुंचने का सपना मंगलवार को चकनाचूर हो गया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार ने उन्हें पटकनी देकर अपनी दिल्ली की राह मुकम्मल कर ली। इस चुनाव में भाजपा संगठन के कामकाज का भी रिपोर्ट कार्ड बताने वालों की कमी नहीं है। क्योंकि, भाजपा ने यह चुनाव धरातल पर लड़ने की बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा लड़ा और अंततः यही उस पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन


लोगों का ऐसा मानना है कि पिछले दस सालों में मोदी के चेहरे ने वैश्विक पटल पर भले ही भारत की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई हो लेकिन देश के अंदर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आम आदमी के जरूरी सरोकारों को लेकर फेल रहा। इस चुनाव में युवा वर्ग ने भाजपा पर अविश्वास जताया है। मोदी का जादू भी इस चुनाव में नहीं चला, न ही राम मंदिर का कोई इंपैक्ट दिखा।
विज्ञापन

किसानों, मजदूरों और समस्याओं से घिरे मध्य वर्ग का कोप भी भाजपा को ले डूबा। भानुप्रताप वर्मा पांच बार सांसद बनने और केंद्र में राज्यमंत्री का ओहदा संभालने का बोनस पाने के बावजूद रिपोर्ट कार्ड ज्यादा दमदार न होना भी उनकी हार का बड़ा कारण माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वोट मांगने का भाजपा का तौर तरीका भी प्रत्याशी की हार का एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। ज्यादातर भाजपाई अपनी उपस्थिति फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक दर्ज करा रहे थे। इसके अलावा बसपा के आधार वोटों का झुकाव सपा की ओर होना आश्चर्यजनक भले ही है लेकिन इस चुनाव में ऐसा ही हुआ है जिससे सपा की जीत की राह आसान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जनता ने सकारात्मक राजनीति करने वालों को मौका दिया
कोंच। सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता पहचान चुकी है। अबकी बार उसने विकास के नाम पर इंडिया गठबंधन को वोट दिया है। जनता ने सपा-कांग्रेस गठजोड़ को सही गठबंधन मानते हुए भाजपा या एनडीए को पूरी तरह नकार दिया है। सपा की जीत आम आदमी और जनता से जुड़े मुद्दों की जीत है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय गठबंधन का है। जनता को अब भाजपा के हाथों ठगा जाना मंजूर नहीं है। (संवाद)

मुद्दों की जीत हुई है, आम आदमी से जुड़े सरोकार जीते
कोंच। इंडिया गठबंधन के साइकिल सिंबल पर लड़े नारायणदास अहिरवार की जीत को कांग्रेस ने मुद्दों की जीत बताया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि इस बार जनता ने मोदी के चेहरे के अलावा हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद जैसे शिगूफों को पूरी तरह से नकार दिया है। वोटर ने आम आदमी के रोजमर्रा से जुड़े सरोकारों, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर ईवीएम का बटन दबाया है। ये लोकतंत्र को बचाने वालों की जीत है। (संवाद)


लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं मोदी
कोंच। भाजपा नगर महामंत्री आशुतोष मिश्रा का कहना है कि जालौन सीट गंवाना भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय हो सकता है लेकिन जनता ने मोदीजी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए को जो जनादेश दिया है। यह बात का द्योतक है कि जनता को मोदीजी पर भरोसा है। दस साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सामने रखकर बनाई गई नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed