{"_id":"6744ef7b08c6d9606a0ced54","slug":"the-pregnant-woman-gave-birth-to-a-child-in-the-ambulance-orai-news-c-224-1-ori1005-122591-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मेडिकल कॉलेज से रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मेडिकल कॉलेज से रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
Tue, 26 Nov 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर हुई महिला मरीज का एंबुलेंस में प्रसव हो गया। एंबुलेंस के स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराकर मरीज को मेडिकल कॉलेज, झांसी में भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जालौन ब्लॉक के पजूना निवासी रीता को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति महेंद्र ने रविवार सुबह चार बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महेंद्र का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने ऑपरेशन से प्रसव होने की बात कही और कहा कि आज रविवार है, इसलिए ऑपरेशन होने पर दिक्कत होगी। उन्होंने मरीज को झांसी ले जाने की सलाह दी। इस पर चिकित्सक ने उन्हें झांसी के लिए रेफर कर दिया।
महेंद्र ने बताया कि जब वह पत्नी रीता को झांसी ले जा रहे थे, तभी झांसी के करीब 15 किलोमीटर पहले बड़ागांव के पास एंबुलेंस में ही पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर एंबुलेंस स्टाफ ने गाड़ी किनारे रोकी और सुरक्षित प्रसव कराया। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। प्रसव कराने में एंबुलेंस स्टाफ के ईएमटी मनीष कुमार ने सहयोग किया। सुबह 8.49 बजे प्रसव हो गया। इसके बाद जच्चा बच्चा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.प्रशांत निरंजन का कहना है कि गर्भवती सुबह लगभग चार बजे मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में आई थी। मरीज के परिजनों को मरीज से संबंधित गंभीरता के बारे में बताया गया था। इस पर परिजनों से मरीज को एंबुलेंस से झांसी ले जाने के लिए कहा। परिजन मरीज रीता को एंबुलेंस से झांसी ले गए।