{"_id":"4e89c461f04b1273dca93622f5e1945e","slug":"the-population-in-the-region-has-entered-two-wounded-leopard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में घुसे तेंदुए ने दो किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में घुसे तेंदुए ने दो किया घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में तेंदुआ रिहाइशी क्षेत्र में घुस आया और दो
विज्ञापन
लोगों को घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। बाद में तेंदुआ एक कमरे
में घुरा तो गांववालों ने कमरा बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची
वन विभाग की टीम ने लखनऊ से विशेष टीम व पिजड़ा मंगवाया है। देर शाम तक
टीम के पहुंचने की उम्मीद है।
जंगल से रास्ता भटकने पर तेंदुआ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम गिधौसा में घुस आया। अचानक सामने पड़े गांव के ही राजकुमार (50) व श्यामा चरण वर्मा (55) पर हमला कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घायलों
को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान तेंदुआ चच्चा कुशवाहा के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव तहसीलदार एवं वन विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से स्पेशल टीम व पिंजडा मंगवाया है।