फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The pond was excavated from JCB in the raid

छापे में जेसीबी से तालाब खुदाई होते मिली

Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pond was excavated from JCB in the raid
जालौन। गांव में मनरेगा का काम मजदूरों की जगह मशीन कराए जाने की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने छापा मारकर जेसीबी से हो रहा काम बंद कराया। साथ ही प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड के ग्राम हरदोई राजा में सरकार के निर्देश के बाद भी मनमरेगा के कहत हो रहा तालाब खुदाई का कार्य मजदूरों से न कराकर जेसीबी से कराया जा रहा था। इतना ही तालाब की खुदाई से निकली मिट्टी से ही कच्चा संपर्क मार्ग बनाया जा रहा था। किसी ने इसकी शिकायत सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को दी। शिकायत का संज्ञान लेकर सीडीओ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तालाब की खुदाई मजदूरों से न कराकर जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि प्रधान व सचिव ने गांव के तालाब की खुदाई जेसीबी से कराई है वहीं तालाब से निकली मिट्टी से संपर्क मार्ग बना दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सचिव की फटकार लगाकर बीडीओ को एफआईआर कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डीसी मनरेगा की भी फटकार लगाई। सीडीओ ने बताया कि तालाब की खुदाई के साथ जांच की जा रही है कि संपर्क मार्ग अगर तालाब की मिट्टी से बनाया तो इस काम को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित को मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में सीडीओ ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या पाया गया है कि तालाब की खुदाई मशीन से कराई गई है एवं तालाब की मिट्टी से संपर्क मार्ग बनाया गया है। डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, यदि आवश्यक हुआ तो रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed