फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The picture of Orai city will change with the water revolution of Rs 133 crore.

Jalaun News: 133 करोड़ की जल क्रांति से बदलेगी उरई शहर की तस्वीर

Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The picture of Orai city will change with the water revolution of Rs 133 crore.
छत से घुसकर महिला से छेड़छाड़, पति पर सरिया से हमला; फायरिंग कर आरोपी फरार - फोटो : रिंकू।
उरई। वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे शहर के लिए बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। अमृत 2.0 योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित पेयजल परियोजना का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह 133 करोड़ रुपये की मेगा योजना आने वाले वर्षों में शहर की जल व्यवस्था की तस्वीर बदलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में शहर में पानी की किल्लत खड़ी हो जाती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए जल निगम ने इसका खाका तैयार किया है। योजना के तहत पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति का आधुनिक और मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके लिए 402.04 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे हर वार्ड तक पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 नए पंप हाउस बनाए जाएंगे जो जलापूर्ति को निरंतर बनाए रखने में मदद करेंगे। वहीं 13 आरसीसी ओवरहेड टैंक का निर्माण कर जल भंडारण और वितरण की क्षमता बढ़ाई जाएगी। करीब 52,207 हाउस कनेक्शन के जरिए घर-घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी रोड स्थित वंशीधर कॉलेज के पीछे आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल वर्तमान जल संकट को दूर करेगी, बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। भूमि पूजन के दौरान अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी, ईओ राम अचल कुरील, सहायक अभियंता मनोज कुमार, नीरज करपात्री, राकेश चौरसिया, अवर अभियंता महावीर, आशीष कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जल निगम के अवर अभियंता महावीर के अनुसार इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और जनवरी 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का दावा है कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा।



इन इलाकों को सबसे ज्यादा फायदा

शहर के शांतिनगर, उमरारखेरा, तुफैलपुरवा, लहारियापुरवा, रामनगर, तुलसी नगर, पटेल नगर, इंदिरा नगर और चौरसी जैसे मोहल्ले लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं।


नई योजना के लागू होने के बाद इन इलाकों में नियमित, स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।




हर गर्मी में बनती है विकराल स्थिति

शहर के मोहल्ला उमरारखेरा, शांतिनगर, रामनगर, चौरसी रोड, राजेंद्र नगर सहित कई वार्डों में हर साल गर्मी के दौरान नल सूख जाते हैं या दूषित पानी की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को टैंकरों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस परियोजना के जरिए न केवल मौजूदा समस्या दूर करने, बल्कि भविष्य में बढ़ती आबादी के दबाव को भी संभालने की तैयारी की गई है।




डेटा बॉक्स: योजना एक नजर में
कुल लागत: 133 करोड़ रुपये
कुल वार्ड: 34
पाइपलाइन: 402.04 किमी
पंप हाउस: 15
ओवरहेड टैंक: 13
हाउस कनेक्शन: 52,207
लक्ष्य: जनवरी 2028 तक पूर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed