फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The path to the new industrial area is easy, inspection of the marked land is also complete

Jalaun News: नए औद्योगिक क्षेत्र की राह आसान चिह्नित जमीन का निरीक्षण भी पूरा

Fri, 23 Aug 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The path to the new industrial area is easy, inspection of the marked land is also complete
कालपी। नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास कर कालपी के उद्योगों के लिए नई उम्मीद की राह आसान होती दिख रही है। डीएम के निर्देश पर उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने उद्यमियों के साथ ग्राम सभा किरतपुर की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद चिह्नित जमीन को नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्त पाया गया है। इसके साथ ही अब नए इंडस्ट्रियल क्षेत्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

नगर में निर्मित हस्त कागज समेत अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग बंधु की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम से एक इंडस्ट्रियल एरिया की मांग की थी। जिस पर उद्योग केंद्र के उपायुक्त प्रभात यादव ने जमीन न होने की बात कही थी। तब बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान किरतपुर पवनदीप निषाद ने ग्राम सभा की सरकारी राजस्व की छह हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

इसी को लेकर गुरुवार को उद्योग केंद्र के उपायुक्त प्रभात यादव, कामेश्वर, नरेंद्र कुमार तिवारी, कुलदीप, विनीत गुप्ता, सोनू गुप्ता, पंकज पांडे, राजू पतार भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह भूमि औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए सही है। उपायुक्त ने बताया कि कालपी नगर से लगे हुए किरतपुर मौजा के चाहीपुर में स्थित भूमि पर इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा। इसके बाद नए औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस भूमि के विकास के लिए नई सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके बाद जो भी कमियां उद्यमी बताएंगे, उन्हें भी शीघ्र दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed