फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The packets loaded in the container were filled with banned meat, after receiving the report the police destroyed them

Jalaun News: कंटेनर में लदे पैकेटों में भरा था प्रतिबंधित मांस, रिपोर्ट आने पर पुलिस ने कराया नष्ट

Fri, 29 Dec 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The packets loaded in the container were filled with banned meat, after receiving the report the police destroyed them
एट। फर्जी तरीके से प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने पकड़ा है। चालक बिल्टी बनाकर कंटेनर में 21 हजार किलो मांस ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब कागजात मांगे तो पैकेटों में मछली का मांस होने की बात कहकर चालक ने बहाना बनाया। संदेह होने पर पैकेटों को खुलवाया तो चालक भैंस का मांस बताने लगा। पकड़े गए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मांस का नमूना प्रयोगशाला आगरा भेजा गया।
वहां से जो रिपेार्ट आई, उससे प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को पुलिस ने उस मांस को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफनाया।
गुजरात से प्रतिबंधित मांस पैकेटों में भरकर कंटेनर से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। 22 दिसंबर को जब कंटेनर एट थाना क्षेत्र से गुजरा तो थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने चालक से टोल प्लाजा के पास रुकवाकर कागजात मांगे। जिस पर चालक ने बताया कि कंटेनर में पैकेटों में मछली का मांस है। कागजात भी फिश फूड के नाम से बने हुए थे।
विज्ञापन

जब पुलिस ने एक पैकेट को खुलवाकर देखा तो माजरा कुछ और ही निकला। जिस पर पुलिस ने कंटेनर चालक हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना भराड़ी क्षेत्र के बारे गांव निवासी नवीन कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि मांस भैंस का है। पुलिस ने चालक व दिल्ली के परवाना रोड प्रथम तल गली नंबर नौ निवासी हेल्पर यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर को कब्जे में लेते हुए मांस का नमूना आगरा प्रयोगशाला में भेज दिया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि मांस प्रतिबंधित पशु का था। पुलिस ने कंटेनर में लदे 21 हजार किलो मांस को जेसीबी से जमींदोज करा दिया।

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed