फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The outgoing machine blew up, the lights of four villages went off

Jalaun News: आउटगोइंग मशीन फुंकी, चार गांवों की बत्ती गुल

Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The outgoing machine blew up, the lights of four villages went off
आटा। बिजली उपकेंद्र में लगी आउटगोइंग मशीन में धमाके के साथ अचानक आग लग गई। बिजली उपकेंद्र में तैनात एसएसओ ने बिजली सप्लाई को बंद कराकर मशीन में लगी आग पर किसी तरह बुझाकर काबू पाया मशीन में आग लगने से चार गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की शाम चार बजे आटा बिजली उपकेंद्र में लगी आउटगोइंग मशीन में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। इससे आटा, पिपरायां, चमारी,भभुआ आदि गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बता दें कि इस माह में मशीन चौथी बार खराब हुई। उसके बाद भी बिजली विभाग खराब मशीन को बदल नहीं रहा है जिसका खमियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पावर हाउस में तैनात एसएसओ संतोष कुमार ने बताया कि मशीन में लगी आग की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बहुत जल्द मशीन को ठीक कर बिजली सप्लाई सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में खराब मशीन के बारे में दिया था ज्ञापन

आटा। आटा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर आटा में खराब मशीन, सालों पुराने जर्जर तारों व बिजली विभाग की लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ ज्ञापन दिया था। उसके बाद भी बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग की और से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लगातार लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed