{"_id":"5935a13b4f1c1b34539c7db4","slug":"the-orgnition-demostration","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनों ने रैली से जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठनों ने रैली से जताया विरोध
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जुलूस के दौरान नारेबाजी करते संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की कानून व्यवस्था, मजदूर संगठन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को कई संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने शहर के अंबेडकर चौराहे से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलक्ट्रेट में विरोध सभा कर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
आल इंडिया पीपुल्स फोरम, सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन, ग्रीन गैंग, अखिल भारतीय किसान महासभा, आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में संयुक्त रूप से सरकार की नीतियों के विरोध में घेराबंदी की गई। सोमवार की सुबह दस बजे सभी संगठनों के कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे स्थिति क्लब मार्केट में पहुंच गए। यहां से हाथ में झंडे और नारे लिखीं तख्तियां लेकर शहर के अंबेडकर चौराहे, जिला परिषद चौराहे होते हुए कलक्ट्रेेट पहुंचे।
विज्ञापन
माले नेता रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। माफिया का बोलबाला है। किसान महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुशवाहा ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर सरकार ने किसानों से मजाक किया है। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश संगठन मंत्री अनीसा खातून ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई साल से हक की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस अवसर पर सिद्धापाल, रामबाबू, रामअवतार, बबलू, नन्नू, सरस्वती देवी, सविता, रामजानकी, ममता देवी, रेखा, सुशीला, रानी कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन