फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The one who was entrusted with the responsibility of making a promising child, he himself committed this atrocity

Jalaun News: जिसे सौंपी थी होनहार बनाने की जिम्मेदारी उसने ही की हैवानियत

Wed, 06 Nov 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 06 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The one who was entrusted with the responsibility of making a promising child, he himself committed this atrocity
कुठौंद। शिक्षक ने शिष्या से अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब घर में इस बात की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। इस दौरान घर में मौजूद 75 वर्षीय बाबा को कुछ नहीं बताया गया। जब परिजन शाम को घर पहुंचे तो उन्होंने सभी की खामोशी के बारे में पूछा तो उनको नातिन के साथ हुई दरिंदगी के बारे में जानकारी दे दी। बात सुनते ही वह बेसुध हो गए। परिजन उन्हें कानपुर ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय बीए की छात्रा गांव के ही एक युवक से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिक्षक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाई और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 31 अक्तूबर को जब युवती युवक के बुलाने पर उसके घर पहुंची तो आरोपी ने पहले से ही अपने दो दोस्तों को बुला लिया था। इस पर बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। जब युवती गुमसुम होकर घर पहुंची तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। लेकिन तब उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी तो घर में खलबली मच गई। सुबह से शाम तक सोच-विचार के बाद देर रात परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो छात्रा के 75 वर्षीय दादा ने सभी लोगों के परेशान होने का कारण पूछा तो जैसे ही परिजनों ने पौत्री के साथ हुई घटना की जानकारी हुई तो हार्ट अटैक पड़ने से बेसुध हो गए और कानपुर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिक्षक जब कभी बेटी को पढ़ाने घर आता था तो दादा उसे बड़ा आशार्वाद देते थे। वह कहते थे, कि खूब तरक्की करो। साथ ही पौत्री से कहते थे कि अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ो। लेकिन जब उन्हें उसके इस कृत्य के बारे में जानकारी हुई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed