फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The old executive committee registered victory in the election of the grain trade committee

Jalaun News: गल्ला व्यापार समिति के चुनाव में पुरानी कार्यकारिणी ने दर्ज की जीत

Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The old executive committee registered victory in the election of the grain trade committee
फोटो-11-अपने मत का प्रयोग करते व्यापारी। संवाद
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों के संगठन गल्ला व्यापार कल्याण समिति के चुनाव में सोमवार को पुरानी कार्यकारिणी ने जीत दर्ज की है। पंजीकृत सभी 257 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता, महामंत्री गजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष मोहन सिंह को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार कल्याण समिति का चुनाव इस बार रोमांचक रहा। अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा और पंकज कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर संदीप तिवारी और गजेंद्र सिंह गुर्जर, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाहा और मनोज शिवहरे के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। प्रत्याशियों ने चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारी कमलेश निरंजन, अनंत गुप्ता, मानसिंह वर्मा, राजीव श्रीवास्तव व संतराम कुशवाहा की देखरेख में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तीन बजे तक चला। मतदान के दौरान आखिरी क्षण तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसके पक्ष में रुझान है। जैसे ही मतगणना पूरी हुई, परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा ने 178 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार गुप्ता को 99 मतों के अंतर से पराजित किया। महामंत्री पद पर गजेंद्र सिंह गुर्जर ने 175 मत पाकर 93 मतों के अंतर से संदीप तिवारी को शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाहा ने 139 मत हासिल कर 23 मतों के अंतर से मनोज शिवहरे को हराया। इस पद पर एक मत अवैध घोषित हुआ। जीत के बाद समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। चुनाव को सफल बनाने में राजेश मानपुरा, अंशुल सक्सेना, गौरव गुर्जर और विशाल राठौर का सहयोग रहा। इस दौरान राजकिशोर सिंह गुर्जर, जयनारायण राठौर मुंशीजी, धर्मेंद्र दीवौलिया, बबलू सेंगर, अवधेश पांडेय, प्रदीप सोनी, बबलू कैलोर, संतोष गुप्ता, देवेंद्र यादव, रमेश तिवारी आदि रहे।

फोटो-11-अपने मत का प्रयोग करते व्यापारी। संवाद

फोटो-11-अपने मत का प्रयोग करते व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed