फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The nurses' strike enters second day

दूसरे दिन भी जारी रही नर्सों की हड़ताल

Sat, 03 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 03 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The nurses' strike enters second day
महिला अस्पताल में हड़ताल कर नारेबाजी करतीं नर्सें - फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर जिले की नर्सों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान नर्सों ने अस्पतालों में काम नहीं किया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। हालांकि संविदा पर तैनात नर्सें अभी काम कर रही हैं, इससे स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ी है।     आल इंडिया गवरमेंट नर्सेज फेडरेशन नई दिल्ली के आवाहृन पर सातवें वेतन
विज्ञापन


आयेाग के विरोध में जिले के मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल आदि में तैनात नर्सों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। राजकीय नर्सेज संघ क ी कार्यवाहक अध्यक्ष ऊषा यादव ने कहा कि हमारी मांग है, प्रारंम्भिक ग्रेड पे 5400 दिया जाए। उप नर्सिंग अधीक्षक पद को समाप्त न किया जाए। छठे वेतन आयोग
विज्ञापन


द्वारा की गई संस्तुतियों के अनुसार नर्सिंग भत्तों को दोगुना किया जाए व प्रदेश में कार्यरत नर्सेज को केंद्र के समान सभी भत्ते दिए जाए। नर्सेज की आउट सोर्सिंग, ठेका व संविदा भर्ती प्रक्रिया रोकी जाए। जिला मंत्री हदय नारायन राजपूत ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। नर्सों के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


तो हुईं पर पूरी तरह ठप नहीं हुई हैं। इसका कारण यह है कि संविदा पर तैनात नर्सें अभी काम पर हैं। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में हृदय नारायण राजपूत, माया वर्मा, माया पाल, मिथलेश पाल, राम जानकी, नीलम परिहार, मुन्नी साहू, स्मिता कटियार, रमाकांती, कमलेश वर्मा, राजेश्वरी आदि नर्सें हड़ताल में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed