फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The newlywed woman who came to her parents' house committed suicide

Jalaun News: मायके आई नवविवाहिता ने दी जान

Fri, 31 Jul 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The newlywed woman who came to her parents' house committed suicide
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीश घर वार्ड नंबर-9 निवासी नवविवाहिता ने बुधवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। माता-पिता के लौटने पर बेटी का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी गोल्लो उर्फ खुशबू (24) का विवाह चार माह पहले बीती 5 मार्च को ग्राम डकोर निवासी आरिफ के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के शुरुआती दिन ठीक रहे, लेकिन बाद में पति और ससुरालीजनों से विवाद होने लगे। इससे परेशान होकर खुशबू बीती 25 जुलाई को ससुराल से अकेले निकलकर उरई स्थित अपनी मौसी के घर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


दो दिन मौसी के घर रहने के बाद वह 28 जुलाई को अपने मायके नदीगांव स्थित पिता इशाक खान के घर आ गई। दो दिन मायके में रहने के बाद बुधवार दोपहर उसने घर में साड़ी का फंदा बनाकर छत में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय पिता बकरी चराने गए थे, जबकि मां बाजार में खरीदारी करने गई थी। जब दोनों घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed