{"_id":"57daf0234f1c1b2309d47bba","slug":"the-newly-married-woman-who-lives-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने आग लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
घटना केे बाद मौजूद पुलिस व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। दो दिन पहले ही ससुराल आई एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस एसडीएम कोंच के साथ मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने बताया कि मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वह जो तहरीर देंगे उसके आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के गांव पिंडारी निवासी विवेक राजपूत का विवाह 19 अप्रैल 2016 को झांसी जनपद के चिरगांव निवासी मंजू राजपूत के साथ हुआ था। परिजनाें के मुताबिक अभी दो दिन पहले ही वह बहू की विदा कराकर लाए थे। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणाें के चलते नव विवाहिता ने अपने कमरे में बंद होकर अपने ऊपर केरोेसिन डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार मौके पर पहुंचे और एसडीएम कोंच को भी जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मायके वाले जो भी तहरीर देगें उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन