{"_id":"688138380065a5ae0302fb37","slug":"the-needle-of-suspicion-in-the-murder-of-the-woman-is-on-the-family-members-orai-news-c-224-1-bnd1005-132265-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला की हत्या में शक की सुई घरवालों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला की हत्या में शक की सुई घरवालों पर
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में हुई 35 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में शक की सुई घरवालों पर ही जा टिकी है। जांच में अवैध संबंध में वारदात की आशंका जताई जा रही है।
जांच कर रही पुलिस को छानबीन में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। यह भी पता चला है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को नीम के पेड़ में लटकाया गया था। लोगों को गुमराह करने के लिए पेड़ के नीचे ऐसा सीन बनाया गया था जिससे कि लगे वहां शराब पार्टी हुई है। हालांकि, कातिलों की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस अब मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। आज कल में ही हत्या का खुलासा हो सकता है।
घटना के बारे में मालूम हो कि मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने खेड़ा कनार गांव के बाहर नीम के पेड़ में महिला का शव लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की थी। ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त की थी। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि महिला की हत्या के संबंध में परिजन का नाम सामने आ रहा है। जांच की जा रही है, जल्द खुलासा करेंगे।