{"_id":"6841e5a7047316dc0807bee4","slug":"the-mutilated-body-of-a-young-man-who-had-gone-out-with-his-friend-was-found-on-the-banks-of-betwa-orai-news-c-224-1-ori1005-130184-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दोस्त के साथ निकले युवक का क्षत-विक्षत शव बेतवा के किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दोस्त के साथ निकले युवक का क्षत-विक्षत शव बेतवा के किनारे मिला
विज्ञापन
उरई। दोस्तों के साथ निकले युवक का शव दूसरे दिन गुरुवार को बेतवा नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला। दरअसल, युवक की तलाश में निकले परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोस्त की पहचान हुई। 20 घंटे तक वह दोस्त युवक के बारे में गुमराह करता रहा। बाद में उसने कबूला कि बेतवा में युवक की डूब कर मौत हो चुकी है। डर की वजह से उसने और अन्य दोस्तों ने बात छिपाए रखी। युवक के भाई ने उन दोस्तों पर हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा रविदास मंदिर के पास रहने वाला मनीष कुमार (21) बुधवार की सुबह सात बजे किसी का फोन आने पर मां से कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। पिता रामरतन ने बताया कि जब वह दोपहर तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। उन्होंने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
सीसीटीवी में बाइक से वह दोस्त सौरभ के साथ जाता दिख रहा था। इस पर उससे पूछताछ की, लेकिन उसने बताया कि उसे मनीष के बारे में जानकारी नहीं है। युवक की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो गुरुवार की सुबह परिजनों ने सौरभ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मोहल्ले के ही गौरव व सचान के साथ दो बाइकों से कोटरा स्थित बेतवा नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
सेल्फी लेते समय मनीष का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। डर की वजह से उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। इतना सुनते ही परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए स्थान पर जाकर देखा तो उसका मनीष का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था।
उसके शरीर से हाथ कुछ दूरी पर पड़ा था। शरीर पर भी कई जगह चोंटों के निशान थे। परिजनों ने दोस्तों पर मनीष की हत्याकर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। भाई राकेश ने बताया कि मनीष एमए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मनीष की मौत से बड़ी बहन सीमा, सारा, मां माया देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नदी में नहाते समय युवक के पानी में डूबने से मौत होने की जानकारी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक