{"_id":"665cd512a2446bb3ae0e2ab6","slug":"the-municipality-delivered-a-water-tanker-a-new-hand-pump-is-being-installed-orai-news-c-224-1-ka11004-115438-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पालिका ने पहुंचाया पानी का\nटैंकर, लग रहा नया हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पालिका ने पहुंचाया पानी का टैंकर, लग रहा नया हैंडपंप
Mon, 03 Jun 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
उरई/कोंच। महेशपुरा रोड स्थित परती के समीप रहने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों को इलाके में हैंडपंप खराब होने के कारण पिछले एक माह से पानी नही मिल रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका पानी का टैंकर लेकर पहुंची और वहां एक नया हैंडपंप लगवाने का काम शुरू कराया।
कस्बे के महेशपुरा रोड स्थित परती इलाके में एक सरकारी हैंडपंप लगा था। जिससे लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार के लोग पानी भरते थे लेकिन पिछले एक माह से हैंडपंप खराब होने के कारण इलाके में ऐसी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानी की स्थिति बन गई थी। इलाकाई लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन समस्या जस के तस बनी रही।
अमर उजाला ने लोगों की समस्या पर गौर कर 1 जून के अंक में खबर को प्रकाशित करने के बाद नगर पालिका की नींद खुल गई और तत्काल पालिका इलाके में पानी का टैंकर लेकर पहुंची। इससे इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, नगर पालिका ने नया हैंडपंप लगवाने का काम भी शुरू करा दिया है।