फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Mumbai special train arrived the next morning instead of in the evening.

Jalaun News: मुंबई स्पेशल ट्रेन शाम के बजाए दूसरे दिन सुबह आई

Sat, 23 May 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Mumbai special train arrived the next morning instead of in the evening.
फोटो-11-प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मुंबई बनारस स्पेशल ट्रेन। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर दैनिक और समर स्पेशल ट्रेनों की लगातार धीमी रफ्तार यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04211) अपने निर्धारित समय शाम 4:25 बजे के बजाय दूसरे दिन सुबह 9:10 बजे पहुंची। ट्रेन करीब 16 घंटे 45 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन

बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) दो घंटे 32 मिनट विलंब से उरई पहुंची। मुंबई से बनारस जाने वाली समर स्पेशल (01073) पांच घंटे नौ मिनट, बनारस से मुंबई जाने वाली स्पेशल (01074) आठ घंटे 40 मिनट और इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20414) चार घंटे 39 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन ने गर्मियों में सुविधा के नाम पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया है, लेकिन उनकी समयबद्धता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है, जबकि सुविधाएं सामान्य ट्रेनों से भी कमजोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि सुबह गंतव्य तक पहुंचने के बजाय अब उन्हें रात में पहुंचना पड़ रहा है, जिससे स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है। इस संबंध में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दैनिक और स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed