फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The moving truck turned into a ball of fire, the driver jumped out and ran away

Jalaun News: चलता ट्रक बना आग का गोला, चालक कूदकर भागा

Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The moving truck turned into a ball of fire, the driver jumped out and ran away
आग लगने के बाद जलता ट्रक।  - फोटो : संवाद
एट (जालौन)। माचिस की पेटियां लादकर कानपुर जा रहे ट्रक में अचानक आ लग गई। चालक कुछ समझ पाता कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन

तमिलनाडु निवासी चालक सुंदर पांटी (26) शनिवार रात तमिलनाडु ने माचिस की पेटियां लादकर कानपुर आ रहा था। जैसे ही ट्रक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई के पास पहुंचा तभ अचानक आग लग गई। सुंदर कुछ समझ पाता कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर उसने कूदकर अपनी जान बचाई और उसने पुुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन

घटना से एक घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया। टोल कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से जले ट्रक को हाईवे से हटवाकर किनारे कराया। तब कहीं यातायात शुरू हो सका। चालक ने बताया कि घर्षण होने की वजह से माचिस ने आग पकड़ ली। इसी से आग लगी है। ट्रक व पेटियां जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed