फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The mother said , doctors will my child

मां ने कहा, डॉक्टर बनेगी मेरी बच्ची

Fri, 06 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 06 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
The mother said , doctors will my child
बेटियां अपने परिवार व देश का नाम रोशन करती हैं। बेटियों को बचाने की जरूरत है। ‘अमर उजाला’ की बेटी बचाओ की इस मुहिम का सार्थक नाम है बेगम फिरदौस की देश की सबसे वजनी नवजात बच्ची. जिसने पैदा होते ही राष्ट्रीय स्तर पर एक रिकार्ड बना दिया।
विज्ञापन



 बेगम फिरदौस के अनुसार उन्हें अपनी इस संतान पर गर्व है और अब वे इसे खूब पढ़ाएंगी और डॉक्टर बनाएंगी ताकि यह देश और समाज की सेवा कर सके। गौरतलब है कि जालौन जिले के कदौरा ब्लाक के गुलौली गांव निवासी 37 वर्षीय बेगम फिरदौस ने कभी यह सपने में नहीं सोचा था कि उनकी नौंवी संतान पूरे देश मेें जन्म लेते ही अपना नाम कर लेगी।
विज्ञापन



 बच्ची जन्म के समय साढ़े छह किलो की थी। इसकी जानकारी सबसे पहले ‘अमर उजाला’ को लगी। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में चिकित्सकों के उस दावे को भी सामने रखा जिसमें कहा गया कि यह बच्ची अब तक देश में पैदा हुए किसी भी बच्चे से वजन में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता जरूर व्यक्त की थी। जिसके बाद बच्चे को उरई से झांसी रेफर कर दिया गया। यहां डॉ. प्रमोद गुप्ता इस बच्चे की देख रेख कर रहे हैं। डॉ. प्रमोद गुप्ता के अनुसार बच्ची अभी स्वस्थ है।



जब बच्ची उनके पास लाई गई थी तब बच्ची की पसलियां तेज चल रही थीं और बच्ची की सांसे भी सामान्य से ज्यादा गति से चल रही थीं। उन्होंने कहा कि बच्ची को अभी कम से कम एक सप्ताह तक नर्सरी में रखा जाएगा जहां उसकी इंटेनसिव केयर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed