फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The mood of the weather is making people ill

Jalaun News: मौसम का मिजाज लोगों को कर रहा बीमार

Sat, 22 Apr 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The mood of the weather is making people ill
उरई। मौसम का बदला मिजाज लोगों को बीमार कर रहा है। अप्रैल माह के तीसरे हफ्ते में तापमान 40 पार जाने और बारिश-ओलावृष्टि के बाद मौसम में हुए बदलाव से लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त डायरिया के 11 मरीज इमरजेंसी पहुंचे। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा है। चिकित्सक लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से वायरल इंफेक्शन बढ़ गया है। लोगों में उल्टी, दस्त, पेटदर्द, सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्या तेजी से बढ़ी है। खासतौर से महिलाएं और बच्चे इसकी ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को उल्टी, दस्त जैसी समस्या को लेकर 11 लोग इमरजेंसी पहुंचे। इसमें बघौरा की तीन साल की प्रियांशी, रामनगर के सूरज (53), गांधीनगर के कबीर (35), मोहल्ला लहारियापुरवा की मालती (23) की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें भर्ती कराना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम बीमारी बढ़ाने वाला है। ऐसे में माता पिता छोटे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखे। खासतौर से पांच साल से कम आयु के बच्चों के खानपान और उनकी सफाई का विशेष ध्यान दें। बच्चों के टीकाकरण में भी किसी तरह की लापरवाही न बरते। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर चिकित्सक का परामर्श लेकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed