फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The miscreants who were stealing shot the couple when they confronted them,

Jalaun News: चोरी कर रहे बदमाशों ने दंपती के भिड़ने पर मारी गोली, पत्नी गंभीर

Sat, 11 Jan 2025 04:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Jan 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who were stealing shot the couple when they confronted them,
बदमाश की गोली से घायल अस्पताल में भर्ती महिला मधु।  - फोटो : परिजन
मुहम्मदाबाद(जालौन)। डकोर के मकरेछा गांव में घर में घुसकर बक्सा तोड़ रहे नकाबपोश बदमाश को गृहस्वामी ने दबोच लिया। इस पर उसके दो साथियों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। शोर सुनकर दौड़ी पत्नी जब कमरे में पहुंची तो उसने पति को जमीन में पड़ा देख बदमाशों से भिड़ गईं। इस पर खुद को घिरता देख बदमाश ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लग गई। जबकि पति सिर पर छर्रे लगने से दोनों गिर पड़े। शोर सुनकर भतीजे व परिवार के लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मकरेछा गांव निवासी भारत सिंह (53) खेती किसानी करते हैं। गुरुवार शाम पत्नी मधु (50) व पुत्र शिवम के साथ खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। शिवम दूसरे कमरे में लेटा था। जबकि दंपती एक ही कमरे में थे। रात करीब दो बजे के आसपास तीन नकाबपोश बदमाश घर के आगे वाले हिस्से पर बने छप्पर के सहारे कमरे में घुस गए और सबसे पहले उन्होंने पुत्र शिवम के कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

बदमाश इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ने लगे। इसी दौरान भारत सिंह को लघुशंका लगी तो वह बाथरूम की ओर गए। तभू उन्होंने देखा कि कमरे में मोबाइल की रोशनी हो रही है। इस पर वह जब कमरे में गए तो बदमाशों को देख एक को पीछे से पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। इस पर अन्य दो बदमाश तीसरे साथी को बचाने के लिए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर पत्नी मधु जब कमरे में पहुंची तो पति को बदमाशों से भिड़ा देखा तो उन्होंने भी एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर खुद को घिरता देख एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के पेट में लगी और व्यक्ति के सिर में छर्रे घुस गए। इससे दोनों ने बदमाशों को छोड़ दिया। शोर सुनकर शिवम ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया पर बाहर से कुंडी लगी होने से गेट नहीं खुल सका।

उसने तुरंत चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह परिहार को फोन पर जानकारी दी। जानकारी पर दौड़े परिवार के लोगों व ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व सीओ अर्चना सिंह ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि महिला को कोई नुकीली चीज लगी है, गोली नहीं लगी है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed