{"_id":"6826497197ce7c3f4402f234","slug":"the-miscreants-robbed-the-jewelery-at-a-jewelers-shop-in-broad-daylight-by-brandishing-guns-orai-news-c-224-1-ori1001-129295-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सराफा की दुकान पर तमंचे लहराकर दिनदहाड़े जेवरात लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सराफा की दुकान पर तमंचे लहराकर दिनदहाड़े जेवरात लूट ले गए बदमाश
Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नगर में बीच बाजार दिनदहाड़े सराफा की दुकान में घुसे छह नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा तान दिया। फिर उन्होंने दुकान में रखे जेवरात लूट लिए। लोगों ने पीछे से बदमाशों को दौड़ाया तो वह तमंचे लहराते हुए बाइकों पर बैठकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से चारों तरफ दहशत फैल गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। अभी सराफ ने कितने की लूट हुई, इसकी कोई तहरीर नहीं दी है।
कस्बे के पटेल नगर में चंदकुआ चौराहे से बाजार वाली गली में नवीन ज्वैलर्स के नाम से तीन भाइयों मनीष सोनी, संजीव सोनी और राजीव सोनी की घर में ही दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 3.55 बजे दुकान पर संजीव सोनी अपने कार चालक आलम निवासी भगतसिंह नगर के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी चंदकुआं की ओर से दो बिना नंबर की बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाश आए।
दुकान के बगल वाली गली में बाइकें खड़ी कर दो-चार मिनट आपस में कुछ गुफ्तगू की और अचानक दुकान में पांच बदमाश घुस आए। उन्होंने दुकान में घुसते ही अपने तमंचे निकाले और एक बदमाश ने संजीव की छाती पर तमंचा तान दिया। इस पर सराफ संजीव ने कहा कि जो लेना हो ले लो तमंचा हटाओ और संजीव तुरंत घर के हिस्से में घुस गए और अंदर से शटर बंद कर लिया।
विज्ञापन
इतने में बदमाशों ने काउंटर में रखे चांदी के सिंहासन, चांदी की गायें लूट लीं और दुकान से भागने लगे। दूसरे दरवाजे से हाथ में सरिया लेकर निकले संजीव ने बदमाशों को ललकारा और शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग भी दौड़ने लगे, इस पर बदमाश तमंचे लहराते हुए बाइकों से भाग गए। बदमाशों के तमंचे लहराने से कुछ लोग घरों में घुस गए। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में दुकानदारों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और व्यापारी से बातचीत की। एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी आ गईं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाल रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। व्यापारी का कहना है कि लूट कितने की हुई है, यह वह अभी नहीं बता सकते। वारदात के बाद व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं।